Anil Baluni In Uttarakhand : राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और हरदा के बीच जुबानी जंग जारी, अब बीच में पड़े गोदियाल ने कही ये बड़ी बात

Anil Baluni In Uttarakhand : भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी आज उत्तराखंड पहुंचे । गौर करने वाली बात यह है कि उत्तराखंड पहुंचने के बाद अनिल बलूनी ने हरीश रावत पर जमकर हमला बोला । जी हां अनिल बलूनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को घेरते हुए उनके द्वारा राज्य को अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री दिए जाने के बयान को लेकर निशाना साधा है । अनिल बलूनी ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा की हरीश रावत के पास 2012 में उत्तराखंड में अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री बनाए जाने का अवसर था लेकिन हरीश रावत ने खुदको  मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिल्ली में धरना दिया था।

Anil Baluni In Uttarakhand : कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना

अनिल बलूनी इतने पर नहीं रुके उन्होंने हरीश रावत को लेकर आगे कहा कि हरीश रावत ने कभी भी अनुसूचित जाति के हितों के लिए काम नहीं किया है । अनिल बलूनी ने कहा कि हरीश रावत का कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना होता है।

कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर बोले बलूनी

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर भी कई बातें कहीं हैं । उन्होंने कहा है कि हरीश रावत और हरीश रावत के इर्द-गिर्द जो नेता है उनको छोड़कर कांग्रेस के सभी नेता भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं ।  बलूनी का कहना है कि कांग्रेस के इतने नेता भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं कि उन्हें भाजपा में हाउसफुल होने का बोर्ड भी लगाना पड़ रहा है ।

अनिल बलूनी के बयान पर क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के हॉउसफुल वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया पलटवार करते हुए कहा है कि  BJP में शामिल नेताओं की नाक रगड़ते-रगड़ते घायल हो गई है , इसके साथ ही उन्होंने ये भी बयान दिया है कि 15 दिन के भीतर बीजेपी को पता चल जाएगा कि उनके यहां कितना हाउसफुल है और उनका हाउस कितना खाली हो रखा है ।

ये भी पढ़े : Shaktiman Horse Case : 5 साल पुराने शक्तिमान प्रकरण में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पांच आरोपियों को देहरादून की सीजेएम कोर्ट ने बरी कर दिया गया है