Amitabh Gift To Raju Srivastava : बीमार राजू श्रीवास्तव को अमिताभ बच्चन का प्यारा सा तोहफा, ऐसे बन सकता है इलाज़ का जरिया

Amitabh Gift To Raju Srivastava : अस्पताल में ज़िन्दगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार है जिसकी जिसके बाद से उनके फैंस काफी खुश हैं हालांकि अभी तक उन्हें होश नहीं आने के कारण दुआओं का सिलसिला भी जारी है इसी बीच खबर मिल रही है की राजू के आदर्श माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भीउन्हें मैसेज करके उनके जल्द स्वस्थ्य लाभ की कामना की है लेकिन अमिताभ के इस मैसेज को राजू के लिए ख़ास तौहफे के रूप में देखा जा रहा है.

 

अमिताभ ने राजू को भेजे थे 10 मैसेज

दरअसल अमिताभ बच्चन ने राजू को करीब 10 मैसेज किए हैं, जो कि अमिताभ पहले दिन से ही भेज रहे थे लेकिन राजू का फ़ोन बंद होने के कारण इन संदेशों को परिवार देख नहीं सका था. दूसरी तरफ एम्स के एक डॉक्टर ने राजू के परिवार से कहा था कि सम्भव है कि राजू श्रीवास्तव रेस्पांड न कर पा रहे हों पर आस पास की आवाज़ें सुन रहे हों. ऐसे में अगर कोई प्रिय बात या आवाज वो सुनेंगे तो उतनी देर के लिए उनका मस्तिष्क अधिक सक्रिय हो सकेगा इससे उनकी रिकवरी में आसानी हो सकती है. डॉक्टर की ये सलाह सुनकर बेहद परेशानी के दौर से गुज़र रहे राजू के परिवार के लोगों ने सोचा कि राजू अपने आदर्श अमिताभ बच्चन की आवाज़ सुनकर बहुत ख़ुश हो जाएंगे, ऐसे में क्या पता उनके ब्रेन में हरकत जैसा कोई करिश्मा हो जाए.

 

Amitabh Gift To Raju Srivastava : 5 मिनट के भीतर ही अमिताभ ने भेजे वॉयस मैसेज

ऐसे में परिवार के एक सदस्य ने अमिताभ बच्चन के ऑफिस फोन करके जब अमिताभ बच्चन को राजू के विषय में जानकारी देनी चाही तो उनके ऑफिस से बताया गया कि अमित जी तो लगातार राजू जी के फोन पर उनके लिए संदेश भेज रहे हैं आप लोग फोन देखिए. जब परिवार ने राजू श्रीवास्तव का बंद पड़ा फोन ऑन करके देखा तो उसमें अमिताभ बच्चन के क़रीब 10 मेसेज पड़े थे. इसके बाद परिवार ने अमिताभ बच्चन से कहा कि जो संदेश आपने लिख कर भेजा है वो अगर आप बोल कर भेज दें तो राजू को सुनाया जा सकेगा. और अमिताभ बच्चन को डॉक्टर की सलाह भी बताई गई. इसके पांच ही मिनट बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ही अंदाज में राजू को एक ऑडीओ मेसेज भेजा जिसमें उन्होंने कुछ इस तरह की बातें कही कि- राजू उठो, बस बहुत हुआ, अभी बहुत काम करना है. हालाँकि अमिताभ की आवाज़ को सुनकर भी राजू को होश नहीं आया.