Akshay Kumar In Kedarnath : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म के सिलसिले में देहरादून पहुंचे हुए हैं इसी क्रम में मंगलवार को अक्षय कुमार सहस्त्रधारा हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए साथ ही ध्यान साधना भी की। इस दौरान अक्षय कुमार को देखने के लिए मंदिर प्रांगण में काफी भीड़ जुट गई थी जिसके बाद भगवान केदार के दर्शन करके खिलाड़ी कुमार ने हाथ हिलाते हुए अपने फैंस का अभिवादन किया। बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून आए हुए हैं और बताया जा रहा है कि बुधवार को अक्षय कुमार शूटिंग के लिए रुड़की पहुंचेंगे जहां फिल्म के कई सीन फिल्माए जा सकते हैं।