Akshay Kumar Being Trolled : अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का अपनी बहनों के प्रति प्यार को दर्शाया गया है। लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही अक्षय कुमार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं और इस बार तो ट्रोलर्स द्वारा उन्हें बेशर्म तक कह दिया गया है।

अपने लुक को लेकर ट्रोल हो रहे अक्षय
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद ट्रोलर्स ने अक्षय कुमार को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। दरअसल इस बार अक्षय कुमार फिल्म में अपने लुक को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मूछें लगाए दिखाई दे रहे हैं जो फैंस को उनकी पुरानी फिल्मों की याद दिला रहा है। ऐसे में फैंस का कहना है कि हर बार अक्षय कुमार एक ही लुक में नजर आते हैं। इससे पहले फिल्म जौली एलएलबी, गोल्ड जैसी फिल्मों में भी अक्षय कुमार मूछों वाले लुक में ही नजर आए थे और इस बार भी अक्षय कुमार ने अपने लुक के साथ कोई भी एक्सपेरिमेंट नहीं किया है जो उनके फैंस को काफी निराश कर रहा है।
यहां देखें ट्रेलर :
Akshay Kumar Being Trolled : अक्षय कुमार को फैन ने बोला बेशर्म
अक्षय कुमार के लुक को लेकर कमेंट करते हुए एक ट्रोलर ने लिखा की… बाकी सब तो ठीक है लेकिन सेम लुक क्यों है हर मूवी में…. दूसरे ने लिखा कि भैया पैसा कमाने के चक्कर में फैंस को शर्मिंदा करते हुए शर्म नहीं आती.. एक ने यह तक कह दिया की आजकल जब लोग रियलिस्टिक लुक रखते हैं लुक्स पर बहुत ध्यान देते हैं तुमने फिर भी खेल कर दिया।