Ajay Rautela Martyred : शोक में डूबा उत्तराखंड, प्रदेश का एक और लाल शहीद

Ajay Rautela Martyred : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया । बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के टिहरी जिले के रहने वाले अजय रौतेला जम्मू कश्मीर में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए।

उत्तराखंड राज्य के लिए शनिवार के दिन की शुरुआत बेहद दुखद खबर के साथ हुई । आपको बता दें शनिवार 16 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार पुंछ में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के जवान सूबेदार अजय रौतेला ने अपनी जान देश की रक्षा करते हुए कुर्बान कर दी।

Ajay Rautela Martyred : गांव में शोक की लहर

उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर ब्लॉक रामपुर खेड़ी गांव निवासी सूबेदार अजय रौतेला की शहादत की खबर से उनके पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें सूबेदार अजय रौतेला का परिवार वर्तमान में देहरादून के क्लेमनटाउन में रहता है ।

Ajay Rautela Martyred : शहीद के भाई ने दी ये जानकारी

शहीद सूबेदार अजय रौतेला के भाई दीपक रौतेला जो कि 1 शिक्षक हैं उनकी ओर से जानकारी दी गई है की पूंछ में अभी आतंकी मुठभेड़ जारी है जिसके चलते अजय रौतेला का पार्थिव शरीर अभी उनके राज्य नहीं ला जा सका है । इसके साथ ही शहीद के भाई ने यह भी बताया कि अजय के परिवार में तीन बेटे और पत्नी हैं और बीते शुक्रवार को सभी घरवाले दिल्ली से देहरादून आए हैं । भाई ने बताया कि शहीद सूबेदार अजय रौतेला के शहीद होने की खबर मिली है लेकिन अभी सेना की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

ये भी पढ़े : Berozgaari Ravan : उत्तराखंड के बेरोजगारी रावण का कर्नल कोठियाल ने किया अंत, कहा- प्रदेश में अब युवाओं को मिलेगा रोजगार

शोक में डूबा उत्तराखंड

बता दें कि बीते गुरुवार को जम्मू में उत्तराखंड के 2 जवान राइफलमैन विक्रांत सिंह नेगी और चमोली के राइफलमैन योगंबर सिंह शहीद हो गए थे ।आज यानी शनिवार को दोनों शहीदों का पार्थिव शरीर जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर लाया गया था जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी नेदोनों जवानों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देते हुए जवानों का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर भेजा गया था । वहीं प्रदेश अभी अपने दोनों जवानों की शहादत से उभरा भी नहीं था कि राज्य में एक और जवान शहीद होने की खबर आ गई।