Ajab Gajab Mamla Bihar : एक महिला ने 3 महीने के अंतराल में दिया 2 बच्चों को जन्म, जानें कैसे हुआ यह गजब कारनामा

Ajab Gajab Mamla Bihar : बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर पीएचसी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बता दे यहां एक महिला ने आशा कार्यकर्ता की मदद से 9 महीने के बदले मात्र 3 महीने 12 दिन के अंतराल पर दो बार बच्चे को जन्म दिया। दोनो बार महिला ने लड़के को जन्म दिया लेकिन जब इस बात की भनक स्वास्थ्य विभाग तो मानो हड़कंप मच गया ।

Ajab Gajab Mamla Bihar : जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए हुआ फर्जीवाड़ा

बताया जा रहा है कि दोनों बार उक्त महिला उजियारपुर अस्पताल में ही भर्ती हुई और प्रसव कराया। उक्त महिला हरपुर रेवाड़ी की रहने वाली है । इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे जननी बाल सुरक्षा योजना का लाभ बताया जा रहा है ।

Ajab Gajab Mamla Bihar : रिकॉर्ड में सामने आई ये बाते

रिकॉर्ड में यह बात सामने आई है कि उक्त महिला जयपुर खंड के हरपुर रेवाड़ी गांव की निवासी है और आशा कार्यकर्ता रीता देवी भी उसी गांव में रहती है। बताया जा रहा है ये महिला पहली बार 24 जुलाई को उजियारपुर पीएचसी में भर्ती हुई थी। उसी दिन महिला ने एक लड़के को जन्म दिया । इसके बाद यही महिला 3 नवंबर को आरपीएससी में प्रसव के लिए भर्ती हुई और 4 नवंबर को एक लड़के को जन्म दिया और उसके बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया ।

Ajab Gajab Mamla Bihar : समस्तीपुर के सीएस ने दी ये जानकारी

समस्तीपुर के सीएस डॉ सत्येंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि पीएससी में 3 महीने के अंतराल पर प्रसव कराए जाने का मामला सामने आया है । इस मामले में टीम गठित कर दी गई है । जांच टीम की रिपोर्ट पर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े : चेहरे पर तेजाब फेंकने वाले सनकी युवक से ही युवती ने रचाई शादी,पढ़ें क्या है पूरा मामला