Ahoi Ashtami 2021 : मॉं का संतान के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक माने जाने वाला अहोई अष्टमी का त्यौहार इस वर्ष 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मॉं अपनी संतान की सुख—समृद्धि व लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं। हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में मॉं अहोई का उपवास रखा जाता है जिसमें मॉं पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है।
संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी का उपवास
कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रखा जाने वाला मॉं अहोई का उपवास इस साल 28 अक्टूबर को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस दिन मॉं पार्वती के अहोई रूप की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है की इस दिन मॉं यदी इस उपवास को पूरी निष्ठा के साथ करे तो संतान के सभी कष्ठ दूर हो जाते हैं और संतान की आयु भी लंबी होती है। एक मान्यता ऐसी भी है की यदी नि:संतान महिलाएं कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन एकाग्र होकर मॉं पार्वती के अहोई रूप की पूजा करती हैं तो उन्हें संतान प्राप्ति होती है।
Ahoi Ashtami 2021 :

Ahoi Ashtami 2021 : व्रत के दौरान इन बातों का रखें विशेष ख्याल
मॉं अहोई का उपवास संतान की सुख समृद्धि व लंबी आयु के लिए रखा जाता है और इस दिन कई बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे उपवास के दिन सुबह उठकर नहाना चाहिए और नहाकर दीवार पर माता अहोई की प्रतिमा बनाएं और रोली, चावल, फूल आदि से माता का श्रृगार करें और कलश में जल भरकर माता अहोई की कथा का श्रवण निष्ठा के साथ करें। कथा सुनने के बाद माता अहाई को मीठे का भोग लगाएं और तत्पश्चात प्रेम पूर्वक आरती करें और रात के समय तारों को अध्र्य देकर संतान की लंबी आयु की कामना करें और उसके बाद प्रेम पूर्वक माता का ध्यान करके भोजन ग्रहण करें।
ये भी पढ़ें : यदी घर में लगाया है तुलसी का पौधा, तो इन नियमों का जरूर करें पालन, वरना लग सकता है दोष
Ahoi Ashtami 2021 :
अहोई माता के व्रत के दौरान इन बातों का रखें परहेज
माता अहोई के व्रत के दौरान कई ऐसी बातें हैं जिनका ख्याल रखना चाहिए जैसे अहोई उपवास के एक दिन पहले मास, मदिरा या लहसुन प्याज़ का परहेज करें। व्रत के दौरान मिट्टी को छूना भी वर्जित माना गया है। ऐसा कहा जाता है की इस दिन पेड़ पौधों को भी नहीं तोड़ना चाहिए और जिस दौरान आपका व्रत हो उस रोज़ दिन में भी नहीं सोना चाहिए। यही नहीं उपवास रखने वाली महिला को पूरी निष्ठा के साथ व्रत का पालन करना चाहिए और रात में तारों को जल चढ़ाकर ही भोजन ग्रहण करना चाहिए इसी तरह ही व्रत के असली मायने सार्थक होंगे।
