अहमदाबाद प्लेन क्रैश- हवाई दुर्घटना में बचे व्यक्ति से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI-171 विमान दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति से मुलाकात की। इसके अलावा घायलों का भी हाल चाल लिया।

पीएम मोदी ने शुक्रवार की सुबह घायल ब्रिटिश नागरिक रमेश कुमार विश्वास से मुलाकात की । पीएम ने एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का आंकलन किया।

एयर इंडिया के MD और CEO कैंपबेल विल्सन अहमदाबाद में AI-171 विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।

विमान दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार के सदस्यों की डीएनए पहचान प्रक्रिया अहमदाबाद सिविल अस्पताल में चल रही है। पुलिस इन परिवारों का विशेष ध्यान रख रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश और विश्व के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राज्य सरकार की संवेदनाएं इस दुःख की घड़ी में मृतकों के परिवारजनों के साथ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्ति की।

दर्दनाक दुर्घटना पर देश में हर कोई गमजदा है। देश-विदेश में प्रार्थना का दौर चल रहा है।