कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज वर्ष 2025 के प्रथम विधानसभा सत्र के सुअवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण व मंत्रीगणों के साथ ई-विधानसभा एप्लिकेशन (NeVa) का शुभारंभ किया।
कृषि मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अप्लीकेशन विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल बना, विधायी कार्यों में तेजी एवं पारदर्शिता लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।यह पहल बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली सुनिश्चित कर पीएम मोदी के डिजिटल भारत के संकल्प को सिद्ध करने हेतु उत्तराखंड की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।