Agnipath Yojna Virodh : देश सहित उत्तराखंड राज्य में इस समय अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध हो रहा है । वही इस योजना को लेकर जब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहा कि युवा देश का भविष्य और उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं ।
आपको बता दें बीते रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अग्नीपथ योजना के विरोध पर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी उन्होंने सवाल को टालते हुए यह कहा कि युवा देश का भविष्य है और उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि इस योजना के माध्यम से लाखों बच्चों को रोजगार देना है । बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड राज्य में जगह-जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं वह इसका ज्यादा असर राजधानी देहरादून और हल्द्वानी जिले में देखने को मिल रहा है।