Agneepath Yojna Harda Tweet : देश के कई शहरों में सेना में भर्ती के लिए केंद्र द्वारा लांच की गई अग्निपथ स्कीम का विरोध देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तराखंड राज्य में भी स्कीम का विरोध देखने को मिल रहा है , बता दें, कि अब इस स्कीम को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी सरकार को घेरना शुरु कर दिया है।
हरीश रावत ने ट्ववीट कर लिखा कि भारतीय रक्षा सेनाओं में विशेष तौर पर थल सेना में दो लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हुए हैं. देश के लाखों युवा जो सेना में भर्ती होने का सपना पाले हुए हैं, इसके लिए वर्षों से तैयारी कर रहे हैं. सरकार ने आलोचना से बचने के लिए उनको एक झुनझुना थमा दिया है कि आप भर्ती नहीं कर रहे हैं! वह अग्निपथ भी नाम तो बहुत जबरदस्त रखा, वह वीर जरूर होंगे. मगर सरकार ने उनको अग्निपथ का राही बना दिया है, क्योंकि 4 साल के बाद उनके जीवन की क्या कार्य योजना होगी उसके विषय में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है.