Agneepath Yojna : अग्निपथ योजना के विरोध के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कही ये बड़ी बात

Agneepath Yojna : देशभर में हो रहे अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन के बीच अब उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है। सीएम योगी ने इस योजना को सुनहरे भविष्य के अनेक अवसरों को देखने का मार्ग करार दिया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान मुलाकात करने आए कुछ नौजवानों से बातचीत में कहा “अग्निपथ वो रास्ता है, जिस पर आप सुनहरे भविष्य के अनेक अवसरों को देखेंगे।

योजना को लेकर युवाओं से सीएम योगी ने किया संवाद

युवाओं से संवाद के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवावस्था के शुरुआती चार वर्षों में पूरे समर्पण से देश सेवा करने के बाद अर्द्धसैनिक बलों, सिविल पुलिस और अनेक सरकारी विभागों में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकारी कर्ज का विकल्प भी खुला रहेगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विरोधी राजनीतिक पार्टियां अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को भ्रमित कर रही हैं, जबकि दूसरी ओर, भारतीय सेना के वर्तमान और पूर्व अधिकारी इस योजना की तारीफ कर रहे हैं।

Agneepath Yojna : अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित होगा—सीएम योगी

सीएम योगी ने युवाओं को आश्वस्त किया की अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित होगा और यह एक संकीर्ण सोच है कि चार साल के बाद अग्निवीर किसी काम के नहीं रहेंगे और वे समाज के लिए खतरनाक बन जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चाई यह है कि अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, इसराइल, चीन और फ्रांस जैसे देशों के नौजवान अग्निपथ जैसी योजनाओं से जुड़ कर गौरव का अनुभव करते हैं।