ADTF Constable Hit Dozens Of People : उधम सिंह नगर जिले में हिट एंड रन का मामला सामने आया है जिसमें सिपाही ने शराब के नशे में अपनी कार से आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार दी. जिसके बाद सिपाही मौके से फरार हो गया हालाँकि बाद में लोगों ने सिपाही का पीछा करके उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
घायलों को अस्पताल कराया गया भर्ती
वही आरोपी सिपाही द्वारा कार से कुचले घायल लोगों कोअलग-अलग निजी अस्पताल में कराया गया. दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस ने सिपाही विनोद कन्याल को लिया हिरासत में लेने के बाद सिपाही का मेडिकल कराया। बताया जा रहा है कि सिपाही विनोद कन्याल उधम सिंह नगर जिले के एडीटीएफ की टीम में तैनात था और पिछले कुछ दिनों से सिपाही को निलंबित किया गया था.
आरोपी को मेडिकल के लिए भेजा गया
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया गया है मामले की जांच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी.