Accused Of Raping Widow Hanged : 19 साल के युवक को फांसी की सजा , जज ने कहा ऐसे व्यक्ति समाज में रहने लायक नहीं !

 Accused Of Raping Widow Hanged : राजस्थान में 60 साल की विधवा से बलात्कार करने के आरोपी दरिंदे को 74 दिन के भीतर फांसी की सजा हुई। बता दें राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा में 19 साल के युवक ने घर में घुसकर 60 साल की विधवा के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी । वहीं राजस्थान पुलिस ने इस मामले में तेजी पकड़ते हुए महज़ 7 दिन के भीतर अपनी जांच पूरी कर ली थी । मामले की सुनवाई कर रहे जज ने 66 दिन के भीतर दोषी को फांसी की सजा सुनाई।

 Accused Of Raping Widow Hanged : जज ने सजा सुनाते हुए कहीं ये बात

फांसी की सजा सुनाने वाले जज सुरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी सभ्य समाज के लिए खतरा है और ऐसे व्यक्ति को समाज में रहने लायक नहीं माना जा सकता इसलिए से सजाए मौत देनी चाहिए।

 Accused Of Raping Widow Hanged : 16 सितंबर 2021 हुई की घटना

सरकारी वकील ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितंबर 2021 को 60 साल की विधवा के देवर ने पीलीबंगा थाने में हत्या और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था ।जिसके बाद आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था । विधवा के पति कि 3 साल पहले ही मौत हो गई थी । वह अकेले घर पर रहती थी । पुलिस ने जब आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया तो जांच में पता चला कि आरोपी शराब के नशे में महिला के घर में घुसा और उसने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और फिर गला घोटकर विधवा महिला को मार डाला इसके बाद वह मौके वारदात से फरार हो गया था ।

ये भी पढ़े : शख्स ने विमान के पहिंयो पर बैठकर तय किया ‘मौत का सफर’, वीडियों हुआ वायरल