मोदी सरकार पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे का तीखा वार, कहा- किसानों को नहीं अडानी को सरकार ने पहुंचाया लाभ

कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2016 में पीएम मोदी ने बरेली में रैली के दौरान किसानों की आमदनी को दोगुना करने का उनसे वादा किया था लेकिन आज तक भी वह वादा अधूरा है और आज की तारीख में किसानों की रोजाना की आमदनी केवल ₹27 रह गई है। इसके विपरीत मोदी सरकार ने किसानों की बजाय अडानी की आमदनी को 100 गुना करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अडानी को जो अनैतिक लाभ पहुंचाने का काम किया है उसको सदन में राहुल गांधी ने पूरे प्रमाणिकता के साथ अपनी बात को रखा और उसी के आधार पर सरकार पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस मांग करती है कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार इस बात का खुलासा करें।