Aamir Birthday : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने खास दिन पर आमिर ने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया । खास बात यह है कि आमिर खान ने अपनी एक वाइफ किरण राव के साथ केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया । इतना ही नहीं आमिर ने जन्मदिन का जश्न मनाने के साथ ही लोगों से अपना गिफ्ट भी मांगा ।
जी हां आमिर ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि अगर आप में से कोई भी मुझे गिफ्ट देना चाहता है तो वह लापता लेडीज फिल्म की टिकट खरीद कर फिल्म देखें । आमिर ने कहा यही मेरा गिफ्ट
आपको बता दें कि आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने फिल्म लापता लेडीज का निर्देशन किया है और इस फिल्म के जरिए उन्होंने निर्देशन की दुनिया में अपनी वापसी की है तभी आमिर ने लोगों से गिफ्ट के तौर पर इस फिल्म को देखने की बात कही है ।