सोशल मीडिया पर घिबली स्टाइल इमेज ने इंटरनेट में भूचाल ला दिया है. फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम के कई यूजर्स अपने घिबली स्टाइल से तैयार की गई एआई इमेज शेयर कर रहे हैं. इन घिबली इमेज को बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी पसंद कर रहे हैं. यहां तक फिल्म और क्रिकेट स्टार से लेकर राजनेता भी घिबली इमेज के दीवाने हो गए हैं. इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल है.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट दो फोटो शेयर की है. पहली इमेज जो कि घिबली स्टाइल की एआई इमेज है. जबकि दूसरी इमेज ओरिजनल इमेज है. शेयर फोटो हाल ही में संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ 2025 की हैं. फोटो में सीएम पु्ष्कर सिंह धामी के साथ उनकी मां हैं.
फोटो में सीएम धामी अपनी मां को महाकुंभ में पुण्य स्नान करा रहे हैं. इसके साथ ही सीएम धामी ने इन फोटोज पर कैप्शन भी दिया है. कैप्शन में उन्होंने संस्कृत में लिखा, ‘नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया’. जिसका हिंदी में अर्थ है, ‘माता के समान कोई रक्षक नहीं है और माता के समान कोई प्रिय चीज नहीं है.