किच्छा और पुलभट्टा में एनएच-74 पर शनिवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में स्कूटी सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। वहीं एक साथ दो हादसों के चलतेसरकारी अस्पताल मेंभी परिजनों की चीख-पुकार मच गई। चिकित्सकों नेघायलों को हायर सेंटर रेफर किया है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजेथाना पुलभट्टा क्षेत्र के शंकर फार्ममेंएक लोडर वाहन (छोटा हाथी) सितारगंज की ओर सेपुलभट्टा आ रहा था। इस दौरान शंकर फार्ममेंनहर की पुलियाके मोड़ पर वाहन आगेजा रहेई-रिक्शा सेटकराकर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन मेंचला गया।
अनियंत्रित वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार अम्बा प्रसाद पुत्र बुद्धसेन निवासी ग्राम खतोला बहेड़ी और पीछे बैठे उसके भाई गिरीश चंद्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक नन्हेशाह पुत्र अकबर शाह निवासी ग्राम बखपुर, टुकटुक मेंबैठी नन्हेशाह की पत्नी आमना बेगम, कौशल्या देवी पत्नी प्रेमाराम, पूजा पत्नी धीरज निवासी चमन नगर ग्राम कोटखर्राघायल हो गए। मौके पर पहुंची
पुलभट्टा पुलिस नेसभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
यहां चिकित्सकों ने 40 वर्षीय अम्बा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। ई-रिक्शा सवार ग्राम कोटखर्रासेआ रहेथे, जबकि बाइक सवार पिपलिया स्थित एक राइस मिल मेंड्यूटी पर जा रहे थे।