बर्ड वॉचिंग का बेस्ट डेस्टिनेशन बन रहा उत्तराखंड, हल्द्वानी में तैयार की गई पांच ट्रेल्स

हल्द्वानी: वन प्रभाग हल्द्वानी इको टूरिज्म की ओर लगातार बढ़ रहा है. इसी के तहत विभाग सफारी योजना के माध्यम से पर्यटकों को वन्यजीवों का दीदार करवा रहा है. इसी को देखते हुए वन विभाग ने पहली बार बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स, तैयार की है. जिसके माध्यम से पर्यटक पक्षियों के संसार का दीदार कर सकेंगे.

डीएफओ हल्द्वानी वन प्रभाग कुंदन कुमार ने बताया नंधौर वन्यजीव अभयारण्य जैव विविधता का एक प्रमुख केंद्र है. यहां 250 से अधिक पक्षिओं की प्रजातियां पाई जाती है. जिसको देखते हुए विभाग ने बर्ड वॉचिंग के लिए पांच ट्रेल तैयार की हैं. ट्रेल्स छाकाता अंतर्गत रातीघाट बर्ड वाचिंग ट्रेल, नंधौर अंतर्गत सुमनथापला बर्ड वाचिंग ट्रेल, शारदा अंतर्गत शारदा घाट से शारदा बैराज और शारदा अंतर्गत ककराली बर्ड वाचिंग ट्रेल, डांडा अंतर्गत डांडा सर्पाछीड़ा दनौड़ बर्ड वाचिंग ट्रेल में बड़ी संख्या में पक्षियों का आवास स्थल है. जिसके माध्यम से पर्यटक पक्षियों का अवलोकन कर सकेंगे.