रुद्रपुर: पंतनगर कृषि विवि में आयोजित 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की है. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई मंडुए की लस्सी और बर्फी का लुत्फ उठाया. साथ ही उन्होंने देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों का भव्य स्वागत किया और प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया.
मडुआ की लस्सी और बर्फी का सीएम धामी ने चखा स्वाद: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तमाम संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई मडुआ की लस्सी और बर्फी का स्वाद चखा. इसके बाद सीएम धामी ने दूसरे दिन के सम्मेलन का शुभारंभ किया और वैज्ञानिकों, शोधार्थियों, छात्रों और किसानों को संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया.