राष्ट्रीय खेलों से संबंधित हेल्पलाइन के लिए चार अंकों के टोल फ्री नंबर की सुविधा जल्द उपलब्ध हो सकती है। टोल फ्री नंबर आवंटन के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने संचार मंत्रालय को पत्र भेजा है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक यह सुविधा उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।
38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ 28 जनवरी से होना है। यह आयोजन 14 फरवरी तक प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस क्रम में एक ऐसी हेल्पलाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो इवेंट शेड्यूल की जानकारी दे सके। आपातकालीन सेवाओं और उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रश्न के समाधान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रसारित करने के संबंध में सहायक साबित हो।
अब राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने संचार सचिव नीरज मित्तल को पत्र प्रेषित किया हैै। राष्ट्रीय खेल सचिवालय उम्मीद कर रहा है कि बहुत जल्द संचार मंत्रालय के स्तर पर टोल फ्री नंबर आवंटित कर दिया जाएगा।