पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इधर, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया।
वहीं उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराज ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपनी विद्वता, सादगी और नेतृत्व से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति।

आपको बता दें, कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की खबर देश की राजनिती में शोक की लहर दौड़ गई है । बता दें, कि कुछ देर पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया । खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वर्गीय मनमोहन सिंह का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा।