देहरादून ब्रेकिंग : उत्तराखंड में 38 वें नेशनल गेम्स की तैयारियां तेज, आज शाम 5 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल गेम्स के शुभंकर प्रतीक मौली नए रूप में आएगा नजर।

नेशनल गेम्स के शुभंकर ‘मौली’ की आज होगी लॉन्चिंग।

गेम्स का लोगो बना और आकर्षक।

मशाल में गंगा ब्रहमकमल दिखेंगे।

उत्तराखंड में 38 वें नेशनल गेम्स की तैयारियां तेज हो गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लॉन्चिंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस दौरान मौजूद रहेंगी।

कार्यक्रम में शुभंकर और लोगो को लांच किया जाएगा।

शाम 5 बजे से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून में आयोजित होगा कार्यक्रम।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या एवं रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी रहेंगे मौजूद।