आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी के निधन पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया शोक….

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून निवासी और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मणिपुण में तैनात 49वीं बटालियन आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी के निधन पर शोक जताया। मंत्री जोशी ने सैनिक के निजी आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने परिवारजनों को ढांढस भी बंधाया और परिवार जनों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। बताया कि आईटीबीपी के जवान सुनील नाथ गोस्वामी (54) वर्ष मणिपुर में तैनात थे। बीते शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई