उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’….सीएम धामी ने अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ देखी मूवी

उत्तराखंड में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फिल्म का अवलोकन करने के बाद फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही है. खास बात यह है कि ये फिल्म गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है. जो कि पहले से ही काफी ज्यादा चर्चाओं में है.

राजधानी देहरादून में आज ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को देखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीवीआर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने फिल्म का अवलोकन किया और साथ ही फिल्म देखने के बाद उन्होंने फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री किए जाने की भी बात कही. इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट करते हुए इस फिल्म को लेकर तमाम जानकारियां दी. इसके बाद विक्रांत मैसी के साथ सीएम धामी ने पीवीआर में फिल्म देखी.