Malaika arora Father Suicide : बॉलीवुड में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर आई कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद आनन-फानन में मलाइका के घर पूरी फिल्म इंडस्ट्री पहुंच गई। उस समय मलाइका अपने घर नहीं थीं वह पुणे में थी खबर सुनते ही एक्ट्रेस भी मुंबई पहुंच गई। ऐसे में उनके घर सबसे पहले मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे। इसके बाद पीछे-पीछे अर्जुन कपूर भी पहुंच गए। अर्जुन कपूर का इंतजार हर कोई कर रहा था जैसे ही अर्जुन आए मलाइका के फैंस खुश हो गए। सोशल मीडिया पर हर कोई अलग-अलग रिएक्शन देने लगा।
अब अर्जुन और मलाइका का साथ में वीडियो सामने आया है। इसमें अर्जुन मलाइका को संभालते दिखाई दे रहे हैं। वह रात तक मलाइका के साथ ही रहे। मलाइका के माता-पिता का तलाक काफी साल पहले ही हो गया था। पिछले 2 साल से दोनों साथ रहते थे। उसी घर से उन्होंने कूदकर अपनी जान दी। मलाइका रात को अपनी बहन और अर्जुन कपूर के साथ अपनी मां के घर से निकलती नजर आई। उनकी हालत बिल्कुल ठीक नहीं लग रही थी अर्जुन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे थे। इसका वीडियो सामने आया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब फैंस को लग रहा है कि शायद उनके पिता जो जीते जी नहीं कर पाए, वह जाने के बाद कर गए। खबर ये भी है कि जब मलाइका रो रही थी तो अर्जुन कपूर ने उन्हें गले लगाया था। ऐसे में फैंस का खुश होना तो बनता ही है।