हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में रबर बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 40 मजदूर झुलसे

हरियाणा के सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को रबर बेल्ट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई. बताया जा रहा है फैक्ट्री के बॉयलर फटने के बाद भीषण आग लग गई. अचानक आग की पलट उठने से फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 40 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है

फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया. घटना स्थल पर अग्निशमन विभाग के कर्मी और पुलिस अधिकारी हैं. लगातार आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.हरियाणा के मेवात में भी भीषण आग की खबर है. दो घरों में आग लगने से लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में कथित तौर पर तीन पालतू जानवरों की भी मौत हो गई.

हरियाणा के बल्लबगढ़ के मोहन रोड पर एक कंपनी के गोदाम में 27 मई को सुबह भीषण आग लग गई थी. बाद में आग पर काबू पा लिया गया. किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है.