उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं के दाखिले का शैड्यूल जारी कर दिया है। 2024-25 के शैक्षणिक सत्र में भी दाखिले ऑनलाइन ही होंगे। दाखिले के लिए परिवार पहचान-पत्र को अनिवार्य किया है। उच्चतर शिक्षा विभाग के शेड्यूल के मुताबिक कालेजों को प्रोफाइल भरने का बुधवार से शनिवार पहली जून तक का समय दिया है। 3 जून को दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर 25 जून तक आवेदन दाखिल हो सकेंगे। सभी छात्राओं और अनुसूचित जाति के छात्रों को निजी और सरकारी कालेजों में कोई ट्यूशन फीस नहीं देनी होगी।
एडमिशन कार्यक्रम के तहत 29 मई से पहली जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपलोड करेंगे। इसमें कालेज की फीस, विषय, सीट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भरी जाएगी। 12वीं पास कर चुके छात्र-छात्राओं को तीन से लेकर 25 जून तक एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया है। छात्रों को आवेदन पत्र एडिटिंग का भी मौका दिया है। 26 जून को छात्र आवेदन पत्रों में एडिटिंग कर सकते हैं। यह एडिंटिंग ओटीपी आधारित रहेगी।
दाखिले के लिए पहली काउंसलिंग 2 जुलाई हो होगी, जो 8 जुलाई तक चलेगी। पहली काउंसलिंग में रिक्त सीटों के आधार पर सूची दूसरी काउंसलिंग में जारी की जाएगी। पहली और दूसरी काउंसलिंग में सीटें खाली रहने के बाद तीसरी काउंसलिंग 15 जुलाई से शुरू होगी। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 16 जुलाई को खोला जाएगा। बची हुई सीटों पर 100 रुपये विलंब शुल्क (लेट फीस) के साथ छात्रों को 16 से 12 जुलाई तक फिजिकल काउंसलिंग का भी मौका दिया जाएगा।
हरियाणा के हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) ने एक सफलता हासिल की है. यहां एक बंदर की सफेद मोतियाबिंद की सर्जरी की गई है. हरियाणा में ये पहला मौका था जब किसी बंदर की आंख की सर्जरी की गई हो. बता दें कि इंसानों की तरह बंदरों में भी सफेद मोतियाबिंद हो जाता है.