लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले सीएम नायब सिंह सैनी लेंगे अहम बैठक, जानें क्या रहेगा खास

हरियाणा लोकसभा चुनाव कीआंतरिक रिपोर्ट आने के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। सीएम नायब सिंह सैनी ने भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी है। कुछ विधायकों और पूर्व सीएम मनोहर लाल की तरफ से कईं अधिकारियों पर बोगस वोट डालने की बात कहे जाने के बाद सीएम नायब सिंह ने पूरी बागडोर अपने हाथ में ले ली है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नहीं चाहते कि लोकसभा चुनाव के नतीजे का विधानसभा में कोई असर पड़े,लिहाजा उन्होंने 31 मई को सभी जिला अध्यक्षों को रिपोर्ट लेकर बुलाया है।

इधर लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से हर सीट पर अपनी जीत का दावा किया है, किंतु दोनों दलों की ओर से करवाए गए आंतरिक सर्वे कुछ और ही तरफ इशारा कर रहे हैं। पार्टी की अंतरिम रिपोर्ट के बाद दोनों दल अपने-अपने स्तर पर समीक्षा में जुटे हैं। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी अभी से एक्टिव मोड़ में दिखाई दे रही है