Haryana Breakings : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, दो दिवसीय बैठक शुरू

Haryana Breakings : भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी ने टिकटों को फाइनल करने से पहले हरियाणा के सभी जिलों की राजनीतिक स्थिति का आंकलन करना शुरू किया है. गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली की अध्यक्षता में दो दिवसीय मैराथन बैठक शुरू हो गई. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक कुलदीप बिश्नोई, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सह प्रभारी संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने भाग लिया.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि यह बैठक हरियाणा के सभी जिलों की राजनीतिक स्थिति का आंकलन करने के लिए बुलाई गई है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल हुए हैं और हमने टिकटों को फाइनल करने से पहले हरियाणा के सभी जिलों की राजनीतिक स्थिति का आंकलन करना शुरू कर दिया है.