उत्तराखंड में हो रही लगतार बारिश बनी आफत,कई जगहों पर मार्ग अवरुद्ध

प्रदेश में बीते कई दिनों से भारी बारिश का दौर लगातार जारी है ऐसे में भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है जिसके चलते सैकड़ो मार्ग अवरुद्ध हो रहे हालांकि पिछले कुछ दिनों पहले प्रदेश में सैकड़ों सड़कें बाधित हो गई थी, जिनको लगातार खोलने का प्रयास किया गया।

100 से ज्यादा मार्ग अभी भी बाधित

हालांकि ताजा रिपोर्ट की अगर बात करें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में नेशनल हाईवे सहित स्टेट हाईवे और कुछ ग्रामीण मार्ग सहित 100 से ज्यादा मार्ग अब भी बाधित हैं जिनको खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग लगातार प्रयत्नशील है,लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव ने कहा कि भारी बारिश के कारण लगातार मार्ग अवरुद्ध जिनको समय-समय पर खोलने की कार्रवाई गतिमान है, हालांकि भारी बारिश के कारण कुछ पुलों को भी नुकसान हुआ है जिनको जल्द ही सुचारू कर लिया जाएगा ताकि आम जनता को आवागमन में कोई समस्या न हो।