Haryana Breaking : पानीपत के जीटी रोड स्थित एनके टावर गेस्ट हाउस के उपर बने एक निजी होटल में पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर का शव मिला है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। जो मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाला था। राकेश पिछले करीब 20 साल से पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत था और पिछले 4 साल से उनकी पोस्टिंग पानीपत में हाइव होटल के पीछे पंजाब नेशनल बैंक की सीबीपी शाखा में थी।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर अपने पैतृक निवास स्थान रुद्रपुर की ओर जा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वे अपने पैतृक गांव के शमशान घाट में ही उनका अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं, मृतक के अंतिम संस्कार के लिए पंजाब नेशनल बैंक की कर्मचारी यूनियन ने पीड़ित परिवार को ₹20000 की मौके पर ही आर्थिक सहायता भी दी है।