हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में पड़े ओले

हरियाणा में वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसकी वजह से मंगलवार को बारिश की गतिविधियां देखी गई. कहीं हल्की बूंदाबांदी तो तेज बारिश हुई. इसके अलावा कई जिलों में तो ओले भी पड़े. मंगलवार रात को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था. जिसके प्रभाव से 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी. बारिश होने के बावजूद हरियाणा के इन जिलों में गर्मी से राहत नहीं मिल पाई. बल्कि बारिश ने उमस और बढ़ा दी.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जिसकी वजह से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 7 जून को भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा आज और कल बूंदाबादी और हवाओं की वजह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने वाला है. अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है.