बेटी को नहीं मिला टिकट तो किरण चौधरी ने छोड़ी पार्टी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने किरण चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में बेटी को टिकट नहीं मिलने के कारण किरण चौधरी ने पार्टी को छोड़ दिया। उन्होंने कहा की किरण चौधरी को कांग्रेस में खूब मान-सम्मान मिला वो बीजेपी में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उनका कांग्रेस पार्टी में दम घुट रहा था अब उन्हें भाजपा में अपना भविष्य सुरक्षित लग रहा है।

उन्होंने कहा कि बेटी श्रुति चौधरी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन विचारधारा से उनका कोई मतलब नहीं है। उनका कांग्रेस में ड्रामा चल रहा था। इन्होंने 2019 के चुनाव में बंसीलाल के बेटे महिंद्रा को दुष्यन्त और धर्मवीर से मिलकर चुनाव हराने का काम किया।

किरण चौधरी ने राज्य सभा चुनाव में अजय माकन को हराया था। किरण चौधरी ने कांग्रेस के साथ विश्वास घात किया था। अगर लोकसभा चुनाव में इनकी बेटी को टिकट मिल जाता तो इनका कांग्रेस में इनका भविष्य सुरक्षित था। इनके पार्टी छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।