हरियाणा में गर्मी का सितम जारी, कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार

हरियाणा में गर्मी लोगों भीषण गर्मी का सितम जारी है. इसके साथ ही हीटवेव भी लोगों को परेशान कर रही है. हरियाणा में गर्मी का सेकंड फेज चल रहा है. इस दौरान कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.

हरियाणा के अंबाला में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. फरीदाबाद में बादल छाए रहेंगे, यहां अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. गुरुग्राम में भी बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 33 तक रहने वाला है. रेवाड़ी में मौसम साफ रहेगा, यहां अधिकतम तापमान 43.1 व न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है.

इसके अलावा हिसार में तेज धूप के साथ तापमान अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है. कैथल में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 34.1 तक जा सकता है.