जनता के लिए धरातल पर उतरकर काम करेगी नायब सैनी सरकार, 14 जून से होगी ये खास शुरुआत

 

लोकसभा चुनावों में उम्मीद के विपरित प्रदर्शन रहने पर हरियाणा में बीजेपी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने लोगों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से धरातल पर काम करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में अब परिवार पहचान पत्र की खामियों को दूर करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शहरी क्षेत्र में प्रोपर्टी आईडी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेशस्तरीय अभियान शुरू करने के बाद अब नायब सैनी सरकार ने 14 जून से पूरे प्रदेश में परिवार पहचान पत्र की खामियों को दूर करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी गांवों, नगरपालिका व नगर परिषदों में शिविरों का आयोजन करके फैमिली आईडी की खामियों को दूर किया जाएगा।