हरियाणा में गर्मी का सितम, कब मिलेगी राहत

हरियाणा में गर्मी ने बुरा हाल किया हुआ है। हालांकि, आने वाले दिनों में राहत मिलने वाली है। प्रदेश में 25 जून से प्री मानसून की बारिश शुरू होने का अनुमान है, लेकिन इससे पहले लोगों को तीन दिन तक शुष्क एवं गर्म मौसम को झेलना पड़ेगा। 27 जून तक मौसम बदल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून का मौसम जून के अंतिम दिनों में ही शुरू होगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 24 जून तक शुष्क हवाएं चलेगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि 24 जून के बाद बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाएं उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र की तरफ आएंगी, जिससे प्रदेश में नमी बढ़ेगी। इसके बाद मौसम बदल जाएगा।