हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेस वे (वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे) पर एक अर्टिगा कार कैंटर से टकरा गई. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के सीकर का रहने वाला परिवार अपने एक सदस्य के अंतिम संस्कार के बाद गढ़ गंगा से लौट रहा था. तभी उनकी अर्टिगा कार एक कैंटर से टकरा गई. यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे केएमपी एक्सप्रेसवे पर फरुखनगर निकास टोल के पास हुआ. जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.