बारिश में सड़क बनाने वाली वायरल वीडियो पर जागा विभाग, ठेकेदार पर कार्रवाई करने के दिए आदेश

हरियाणा में शनिवार को हुई बारिश में काफी जल भराव देखने को मिला। वहीं एक वीडियो सामने आया जो करनाल के नमस्ते चोक था। जिसमें मजदूर बारिश में भी सड़क बनाते हुए नजर आए। ये सड़क तारकोल डालकर बिछाई जा रही थी। झमाझम बारिश में मजदूरों का काम जारी था। जिसके बाद सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल होने लगा। हालांकि कुछ देर बाद काम रोक दिया गया था, लेकिन अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासत शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी बीजेपी और सड़क बनाने वाले विभाग को आड़े हाथों लेती हुई नजर आई।

 

बता दें कि ये सड़क PWD विभाग की तरफ से बनाई जा रही थी। इस बारे में अब पीडब्ल्यूडी विभाग सुप्रीडेडेंट इंजिनियर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नमस्ते चोक के पास सड़क बनाई जा रही थी। उन्होंने बताया की नमस्ते चौक से मीरा घाटी तक ये सड़क है, 900 मीटर की ये सड़क है। जिसकी लागत 1.5 करोड़ रुपए है। इस पर दो लेयर बनानी है, हमने काम शुरू किया और अचानक से तेज बारिश आ गई।