राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन राव भागवत, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ज्योतिसर में श्रीकृष्ण भगवान के विराट स्वरूप का अनावरण किया। पहले बारिश के चलते अनावरण कार्यक्रम स्थगित कर गीता ज्ञान संस्थानम् से करनेे का फैसला लिया था।डा. मोहन भागवत व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यक्रम के दौरान चर्चा कर लोकार्पण करने का फैसला लिया।
वे दोपहर बाद करीब दो बजे ज्योतिसर पहुंचे। उन्होंने यहां विराट स्वरूप का अनावरण किया। मुख्यमंत्री इसके बाद सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि इंद्र देवता ने स्वयं जलाभिषेक किया है।