दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है. जिससे चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्य पंजाब में दो-तीन दिनों में इसकी शुरुआत के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गईं. हरियाणा में मानसून की दस्तक के साथ ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश देखने को मिली. शुक्रवार की सुबह और गुरुवार की रात को गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में पानी भर गया जिससे पूरे शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई. शहर में हुई बारिश के बाद दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे भी प्रभावित हुआ.
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की भविष्यवाणी की है. जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. मौसम बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य सीमा के करीब रहा.
हरियाणा के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, अंबाला, झज्जर, गुरुग्राम, यमुनानगर और रेवाड़ी शामिल है. इसके अलावा बाकि के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है. पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बनेगी.