कैथल में हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अर्बन स्टेट जींद निवासी यजत, भटनागर कालोनी जींद निवासी विरेंद्र कुमार और मलिकपुर भिवानी निवासी राहुल के रूप में हुई। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पेपर लीक मामले में सात अगस्त को सीआइए-वन टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब तक इस मामले में 113 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपित यजत को पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपित गांव थुआ जींद निवासी रमेश ने वाट्सएप पर पेपर की उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपित विरेंद्र ने पहले से गिरफ्तार किए गए आरोपित गांव खरकड़ा रोहतक निवासी सुधीर की सहायता से जींद में पेपर पढ़ा गया था। आरोपित राहुल ने पहले से गिरफ्तार आरोपित ढाणी खुशहाल हिसार निवासी मनोहरलाल की सहायता से पेपर पढ़ा था। तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।