राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने आज राज्य कर मुख्यालय में राज्य कर अधिकारी संवर्ग के पदों में कटौती किए जाने पर अपना विरोध प्रकट किया। मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा प्रस्तावित कटौती को लेकर घोर आक्रोश व्यक्त किया गया। बता दें कि राज्य कर अधिकारियों के पदों पर 50% विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति होती है।

विभागगीय समूह ग कर्मचारी इस राज्य के मूल निवासी है जो विभाग में लगभग 20 से 25 वर्षों की विभागीय सेवा करने के उपरांत पदोन्नति होने पर समूह ख श्रेणी के राज्य कर अधिकारी पद पर पदोन्नत होकर राजपत्रित प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। परंतु पदों की कटौती होने पर राज्य के मूल निवासी कर्मचारियों के पदोन्नति के सोपान काम होते हैं जिससे कर्मचारियों की कार्य दक्षता एवं मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में राज्य कर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों द्वारा पदों में कटौती का विरोध किया जा रहो है।