पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

देवभूमि उत्तराखंड में पेपर लीक के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। नाराज कांग्रेसियों ने एस्ले हाल चौक देहरादून में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में लगातार पेपर लीक हो रहे हैँ। इस बीच नीट परीक्षा और नेट परीक्षा में भी गड़बड़ी मिली है।

 

जो कि चिंता की बात हैं। उन्होने केंद्र सरकार से पेपर लीक को रोकने के लिए ठोस नीति बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार लगातार नकल गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।