प्रेमनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश हुए घायल

देहरादून की प्रेमनगर थाना पुलिस की दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। पुलिस की गोली लगने से घायल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश मीठी बेरी टी-स्टेट की तरफ भागे थे।

 

इसी दौरान पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी. जिससे दोनों बदमाश घायल हो गये। वहीं दोनों घायलों को राजकीय अस्पताल, प्रेमनगर में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।