घरेलू सिलेंडर में आग लगने से 22 झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, 3 बच्चों की बमुश्किल बची जान

थाना कैंट के गोविंद गढ़ क्षेत्र के खुडबुड़ा स्तिथ झुग्गियों मे आज सुबह बड़ा हादसा हो गया जहां कुछ घरेलू सिलेंडरों में आग लग गयी।

आग इतनी भयानक थी कि आसपास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मकान में मौजूद 3 बच्चों को स्थानीय युवकों ने अपनी जान पर खेलकर बचा लिया।

बताया जा रहा है कि कबाड़ बीनने वाले बच्चों ने कुछ तार आदि जलाई थी जिस कारण ये हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर फायर सर्विस की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग के कारण 22 झुग्गियां जलकर स्वाहा हो गयी।