Uttarakhand Breaking : हल्द्वानी में भाजपा पर जमकर बरसे सचिन पायलट, बोले – “भाजपा की रीति-नीति समझ चुकी है जनता, इस चुनाव में सिखाएगी सबक’

Uttarakhand Breaking : कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट हल्द्वानी पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सचिन पायलट ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. सचिन पायलट ने कहा भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीति को जनता समझ चुकी है. इस चुनाव में जनता उन्हें जरुर सबक सिखाएगी.इतना ही नही सचिन पायलट ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर उत्तराखंड के साथ ही देश के युवाओं के साथ धोखा किया है.