संविधान रचयिता भीमराव आंबेडकर की जयंती आज, जगह-जगह हो रहे कार्यक्रम

भारतीय संविधान के रचयिता और समाज सुधारक भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया।उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण उनके संघर्ष को याद किया गया।इस दौरान उन्हें याद कर उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

भारत रत्‍न अंबेडकर हमेशा समानता के लिए संघर्ष करते रहे। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा बाबा साहब ने अनुसूचित जातियों, जनजातियों और समाज के पिछड़े वर्गों के लिए अतुलनीय संघर्ष किया।

 

उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि हमें डॉ. आंबेडकर के आर्थिक और सामाजिक सुधार के विचारों को साकार करने के प्रयास करने होंगे। राज्य सरकार में दायित्व धारी वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा भाजपा सरकार ने भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की ओर से संविधान में प्रदान किए गए अधिकारों और एससी-एसटी को मजबूत करने का काम किया है।