उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कांग्रेस पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सतपाल महाराज ने कहा कि जो लोग बाबर के पुजारी हैं वह राम लल्ला के वक्त नहीं हो सकते।
कहा कि प्रधानमंत्री ने कल स्पष्ट किया कि मंदिर कमेटी ने कांग्रेस के नेताओं को राम मंदिर उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया था लेकिन वह नहीं आए।
महाराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार में विदेश मंत्री रहे नेता नटवर सिंह ने अपनी पुस्तक वन लाइफ इस नॉट इनफ में स्पष्ट किया है कि 1959 में जवाहरलाल नेहरू 1968 में इंदिरा गांधी 1976 में राजीव गांधी और 2005 में राहुल गांधी जब पूर्व पीएम मनमोहन के साथ अफगानी स्थान गए थे तब वह बाबर की मजार पर गए थे कहा कि बाबर की मजार पर कांग्रेस को जाना कबूल है लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में जाना कबूल नहीं