पंजाब में बैसाखी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस महीने में रबी की फसल पककर पूरी तरह से तैयार हो जाती है और उसकी कटाई शुरू हो जाती है। खालसा पंथ स्थापना दिवस बैसाखी का सिखों के साथ भी काफी गहरा संबंध रहा है। खालसा पंथ स्थापना दिवस बैसाखी का सिखों के साथ भी काफी गहरा संबंध रहा है।
वहीं आज यानी 13 अप्रैल को पंजाब सहित पूरे देश में बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है इसी उपलक्ष्य में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लोगों को बैसाखी की बधाई दी ।
सीएम मान फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा कि धारदार तलवार ने हमें जन्म दिया, तलवार की धार से तलवार मिली…सिख सिदक और पगड़ी सुन्दर है, हमारा रूप दुनिया से न्यारा है…दसम पिता श्री गुरु गोबिंद जी के समस्त खालसा पंथ को खालसा स्थापना दिवस की बैसाखी की बहुत बहुत बधाई…